ह्रास (Depreciation) के आयोजन के उद्देश्य क्या है ?

ncert books

ह्रास (Depreciation) के आयोजन के उद्देश्य क्या है ?

ह्रास के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य या आवश्यकता निम्नलिखित है :

  • सही उत्पादन लागत ज्ञात करने के लिए समुचित ह्रास की व्यवस्था करना आवश्यक है। यदि ह्रास के लिए आयोजन न किया जाये तो वस्तुओं की सही उत्पादन लागत की जानकारी नहीं होगी।
  • ह्रास एक प्रकार का व्यय है। सम्पत्ति के निरंतर प्रयोग से इसके मूल्य में कमी आती है और इस कमी को प्रतिवर्ष लाभ-हानि खाते में लिखना आवश्यक है अन्यथा शुद्ध लाभ या हानि का सही-सही पता नहीं लग सकता है।
  • किसी भी व्यवसाय को सही वित्तीय स्थिति का अध्ययन उसके आर्थिक चिट्ठे द्वारा होता है। अतः यह आवश्यक है कि चिट्ठे में सभी सम्पत्तियों को उनके वास्तविक मूल्य पर दिखाया जाये।
  • ह्रास का एक उद्देश्य यह भी है कि जब सम्पत्ति का जीवन काल समाप्त हो जाये तो नयी सम्पत्ति खरीदकर उसका पुनः-स्थापन किया जा सके।
  • पूँजी को सुरक्षित रखने की दृष्टि से भी ह्रास का प्रबंध किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *