रोजनामचे का प्रारूप क्या है ?

ncert books

रोजनामचे का प्रारूप क्या है ?

रोजनामचा या जर्नल के पाँच खाने होते हैं :-

    • तिथि (Date) – यह रोजनामचा का पहला खाना है। इस खाने में सबसे ऊपर वर्ष लिखते हैं, फिर नीचे सौदे की तारीख को लिखा जाता है। तारीख लिखते समय पहले महीना और फिर तिथि लिखते हैं।
    • विवरण (Particulars) – यह सबसे महत्वपूर्ण खाना है। इस खाने में प्रभावित खातों के नाम दो पंक्तियों में लिखे जाते हैं।
      पहली पंक्ति में डेबिट (Dr.) होने खाते का नाम लिखा जाता है और दूसरी पंक्ति में क्रेडिट(Cr.) होने वाले खाते का नाम।
    • खाता पृष्ठ संख्या (Ledger Folio) – जर्नल का तीसरा खाना खाता पृष्ठ संख्या का होता है। यह खाना छोटा बनाया जाता है। शीर्षक संक्षेप में लिखा जाता है, जैसे – L.F. इस खाने में खाताबही के उस पृष्ठ की संख्या लिखी जाती है जिस पर यह खाता खतियाया गया है।
    • राशि (Amount) –

      राशि के दो खाने होते हैं। पहले खाने में डेबिट खाने वाली राशि और दूसरे खाने में क्रेडिट खाते वाली राशि लिखी जाती है। डेबिट किए जाने वाली खातों की राशि डेबिट वाली प्रविष्टि के सामने लिखी जाती है और क्रेडिट किए जाने वाले खातों की राशि क्रेडिट वाली प्रविष्टि के सामने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *